पूर्व सैनिकों के सम्मान में गूंजा धर्मशाला, वीर नारियों को भी किया गया सम्मानित

--Advertisement--

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है: सुकृति लिखी, सचिव सुकृति लिखी ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं और सुझाव, पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का सम्मान समारोह युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आयोजित।

धर्मशाला, 21 अप्रैल – हिमखबर डेस्क 

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आज पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर निदेशक, राज्य सैनिक बोर्ड हिमाचल प्रदेश ब्रिगेडियर एमएस शर्मा द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई और मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में सुकृति लिखी ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का देश के प्रति योगदान अतुलनीय है। उन्होंने वीरता पदक विजेताओं एवं वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया।

उन्होंने उपस्थित पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा।

सचिव ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कांगड़ा जिला के पूर्व सैनिकों की देश सेवा में अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्रीय सैनिक बोर्ड और जिला सैनिक बोर्ड के समन्वय से चल रहे कल्याणकारी प्रयास सराहनीय हैं।

सचिव ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका विभाग सदैव उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में कई वीरता पदक विजेताओंकृ शौर्य चक्र, वीर चक्र एवं अन्य सम्मान प्राप्त पूर्व सैनिकोंकृ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही वीर नारियों के योगदान को भी सराहा गया।

इस अवसर पर आप्रेशन रक्षक में शोर्य चक्र प्राप्त करने वाले आनरेरी कैप्टन मदन लाल और कर्नल भूपिन्द्र सिंह, आप्रेशन पवन में वीर चक्र प्राप्त करने वाले आनरेरी कैप्टन भगवान सिंह राणा के अलावा वीर नारियों सुषमा देवी, सरंजना देवी, रूको देवी, अनुराधा, रंजना कुमारी, सरोज बाला, सरोज कुमारी और संतोष कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुकृति लिखी ने राज्य युद्ध संग्रहालय धर्मशाला एवं युद्ध स्मारक धर्मशाला का दौरा भी किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर सचिव, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार सुकृति लिखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उनके साथ प्रबंध निदेशक, ईसीएचएस अनिल चंदेल, सचिव, केंद्रीय सैनिक बोर्ड दिग्विजय बसेरा और कर्नल जय गणेश भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

5 किमी पैदल चलकर केवल सिंह पठानियां ने परखी सड़कें, दिए सख्त निर्देश

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया सड़क मार्गों...