पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने नालागढ़ का दौरा कर बैठक में दिए चुनावी टिप्स

--Advertisement--

विस क्षेत्र के 3000 पन्ना प्रमुखों का विशाल सम्मेलन 4 मई को, 22 अप्रैल से घर घर बांटेंगे पन्ना प्रमुखों को आई कार्ड, चंदेल ने कांग्रेस नेताओं से तथ्यों पर आधारित भाजपा नेताओं बारे सकारात्मक बयानों की सलाह दी, चंदेल ने अपने कार्यकर्ताओं गौतम, ठाकुर परिजनों के घरों में जाकर चाय पर कई मुद्दों पर चर्चा की

बद्दी – रजनीश ठाकुर

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने नालागढ़ का दौरा किया। दतोवाल कार्यालय में बैठक में भाग लेते हुए उन्होंने कहा शिमला संसदीय क्षेत्र व नालागढ़ विस क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में महत्वपूर्ण कार्य हुए जिसमें से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को करोडो प्राप्त हुए।

कांग्रेस भले केंद्र से भेजे गए पैसे का श्रेय लेना चाहे पर प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र ने 1800 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश को भेजे पर उसमें भी कांग्रेस पार्टी ने बंदर बांट का काम किया अपने चहेतो को वह राशि प्रदान की जो केंद्र से आई थी और जिनको जरूरत थी उनको 1 रु भी प्राप्त नहीं हुआ।

कांग्रेस सरकार भेदभाव के लिए जानी जाएगी। इस सरकार ने केवल एक साल में 15000 करोड़ का ऋण लिया और विकास के ऊपर एक भी पैसा नहीं खर्च किया, केवल मात्र 6 सीपीएस और 7 ओएसडी बनाकर अपने मित्रों को सुविधाएं देने का काम किया। यह सरकार केवल खाली खजाने का रोना रोती है, पर अपने कुप्रबंधन को नहीं दिखती।

चंदेल ने कहा कि इस सरकार ने एक भी प्राइमरी स्कूल खोलने का कार्य नहीं किया है। अपितु भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार ने नालागढ़ क्षेत्र में कई सौगातें दी। सभी निर्णय ऐतिहासिक रहे पर इस बदला बदली की सरकार ने केवल पूरे प्रदेश में 1000 से अधिक सरकारी संस्थाओ को बंद करने का कार्य किया,जो की दुर्भयपूर्ण रहा।

चंदेल ने कहा की यह सरकार केवल मात्र जनता को असुविधा देने के लिए आई है, जब यह घर घर वोट मांगने जाएंगे तो जनता इनको स्वीकार नहीं करेगी। बैठक में रणनीति बनाई गई कि आगामी 4 मई को नालागढ़ विस क्षेत्र के करीब 3 हजार पन्ना प्रमुखों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

22 अप्रैल से इस बाबत घर घर जाकर टोलियां पन्ना प्रमुखों को आई कार्ड बांटेगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं पूर्व महिला मोर्चा सचिव कविता गौतम व ठाकुर परिजनों के घरों में जाकर चाय पर चर्चाएं की जिनको क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

बैठक में विधायक के एल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता लखविंदर राणा, जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, आशुतोष, मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, भाज्युमो नेता संदीप कुमार, राकेश परमार आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...