पूर्व सांसद किशन कपूर का निधन

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा चंबा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता किशन कपूर का शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि किशन कपूर ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

किशन कपूर धर्मशाला के खनियारा गांव के रहने वाले थे। वह तीन बार राज्य सरकार में मंत्री रहे। एक बार लोकसभा सांसद रहे। उन्होंने पहले हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया।

बता दें कि किशन कपूर ने 2019 के आम चुनाव में रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 4.77 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो पूरे देश में 72.2% के साथ दूसरा सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत है।

अतीत में, उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में तीन कार्यकाल और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विधानसभा के सदस्य के रूप में पांच कार्यकाल पूरे किए हैं। वे राज्य के सबसे वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेताओं में से एक हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...