शाहपुर, नितिश पठानियां
23-06-2021 सुबह विधानसभा क्षेत्र शहपुर के बसनूर पंचायत के लँजोत में स्थित ऐतिहासिक मंदिरचौकी बाली माता के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 87वें जन्मदिन पर शाहपुर के ब्लॉक कांग्रेस ने यज्ञ किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केबल सिंह पठानिया की अगुवाई में यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौकी माता की यज्ञशाला में पहुंचकर वीरभद्र सिंह के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना के साथ यज्ञशाला में हवन करके पूर्णआहूति डाली।
उसके बाद पठानिया ने गरीबों को राशन कीटे ओर शक्ति हेल्पलाइन की कीटे वितरित करके सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में जा कर आशा वर्कर को करोना महामारी के वचाव के लिए 50 किटे वितरित की।
पण्डित सुशील कुमार ने इस दौरान अपनी अहम भूमिका निभाते हुये वीरभद्र सिंह की दीर्घायु के लिये शांति हवन का मंत्रों उच्चारण किया। केबल सिंह पठानिया ने बताया कि वीरभद्र सिंह वो शख़्सियत हैं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को एकसूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जनता के दिलों में इस कदर पैठ बनाई है कि आज भी लोग उन्हें अपने बीच में बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं,
उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी याद है कि जब उनका जन्मदिन होता था तो उनके निवास स्थान होली लॉज में प्रदेशभर की संस्कृति की एक अनूठी झलक देखने को मिलती थी। आज चूंकि वो अस्वस्थ हैं और कोरोना काल चल रहा है तो ऐसे में अब ये कार्यक्रम सीमित हो गया है और आज प्रदेशभर में पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गरीबो की सहायता करके उनके जल्द स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जायेगी।
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,सुरिंदर शर्मा ,प्रदीप बलोरिया,विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी,मुनीश पटियाल युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष,सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,परवीन कुमारी,कुसम लता, फरीदा ,सुषमा देवी, लाल मन पूर्व प्रधान,शशि पाल शर्मा,रजिंदर शर्मा उप प्रधान,रचना देवी पंचायत समिति,तम्मन्ना देवी पंचायत समिति,रजनीश शर्मा समाजसेवी, अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति, मनोज कुमार पंचायत समिति, विपिन शर्मा,अनिल शर्मा,रजिंदर कुमार,नमिता मेहरा,आदि गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।