पूर्व अर्द्धसैनिक बलों की मांगे पूरी नही होने पर सड़कों पर उतरने को होंगे मजबूर – एमएल ठाकुर

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक त्रैमासिक बैठक वीरवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

बैठक में कल्याण संगठन के जिला कांगड़ा अध्यक्ष एवं प्रदेश चीफ पैटर्न एमएल ठाकुर ने सदस्यों को संबोधित करते हुए सीजीजीएस, सीएलएमएस पेंशन तथा स्टेट कल्याण सहित अन्य प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं और मांगों बारे अवगत कराया ।

उन्होंने बैठक में सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दोंका उतर देते हुए कहा कि सदस्यों की समस्याओं को शीघ्र हल करने हेतू हर शुक्रवार को शाहपुर में कार्यालय खुला रहता है ।

उन्होंने बताया कि संगठन की त्रैमासिक बैठक सितम्बर ,दिसंबर ,मार्च व जून की सात तारीख को होती है, त्रैमासिक बैठक में हाजिर होना जरूरी हैं, अन्यथा हाजिर नही होने पर सदस्यता भी समाप्त कर दी जाएगी ।

एमएल ठाकुर ने प्रदेश व केंद्र सरकार से भूत पूर्व अर्द्धसैनिक बल की विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की है ।उन्होंने सरकार को सचेत करते हुए कहा कि मांगे पूरी नही होने पर संगठन के सदस्य आगे की कार्यवाही करने के लिए सड़क पर उतरनें के लिए मजबूर होंगे ।

उन्होंने कहा कि और इन्ही मांगों को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष केबल किशोर शर्मा, जिला सचिव कुलदीप सिंह, ईश्वर दास, पृथ्वी चंद, देसराज, हंसराज, वीएस राय, दिलावर सिंह, विंता देवी, ओमी देवी, आशा देवी, शांति देवी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...