पूरे देश में कांग्रेस की हालत खराब, फतेहपुर में बोले अनुराग जो 70 साल में नहीं हुआ मोदी सरकार ने कर दिखाया

--Advertisement--

Image

पूरे देश में कांग्रेस की हालत खराब, फतेहपुर में बोले अनुराग जो 70 साल में नहीं हुआ मोदी सरकार ने कर दिखाया, राजा का तलाब ,फतेहपुर व रें मे जनसभा को किया सम्बंधित ।

फतेहपुर :- अनिल शर्मा

क्रेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जिला कांगड़ा की फतेहपुर विस क्षेत्र में कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हालत बिन दुल्हे की बारात वाली हो चुकी है। उन्होंने कहा जो पार्टी दो सालों तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नही चुन सकती उस पार्टी को गति नही मिल सकती।

अनुराग ठाकुर ने कहा जो पार्टी अभी एक साल ओर लेने की बात करती है उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी में निर्णय करने की क्षमता ही नही रही है। कांग्रेस के उन नेताओं को लोग नेतृत्व देना नही चाहते जिससे कांग्रेस उन नेताओं के नाम अभी से नही लेना चाहती जिससे उसे लगता है। कहीं कांग्रेस के भीतर विद्रोह का विगुल तो नही बज जाएगा।

लगता हे कांग्रेस अपने ही गांधीवाद परिवार के लोगों को बचाना चाहती है। आज तो नही कल कांग्रेस को यह मानना ही पड़ेगा कि गांधी परिवार के आलावा ही किसी अन्य को राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनना पड़ेगा।

अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर फतेहपुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के हक में लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहे जितना चाहे शोर मचा ले, उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत को जनता सुनिश्चित कर चुकी है।

भाजपा की तरफ से कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल करके उन्हें प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है। उन्होंने कहा कि मंडी का लोकसभा उपचुनाव व तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव को भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। हिमाचल प्रदेश में पिछले चार साल के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शानदार विकास कार्य किए है। उसी विकास को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने कोविड-19 वायरस से मुकाबला करने के लिए 73 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है। कोरोना प्रभावित व्यक्तियों की जांच के लिए लगभग 38 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि अब देश के प्रत्येक नागरिक को निरूशुल्क कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है जिस पर 35 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...