
पालमपुर- बर्फू
वाह रे! पीडब्ल्यूडी तुम्हारा जवाब नहीं। उखड़ गई टायरिंग, न कार्रवाई की गई और न ही दुरुस्त किया गया। बात पंचरुखी-पाहड़ा मार्ग की है, जहां विभाग ने गांव बाहडू के पास मोड़ पर पुल का निर्माण करवाया। साथ दोनों ओर सड़क पर टायरिंग का कार्य करवाया।
आलम यह है कि उक्त मार्ग पर पुल के पास की गई टायरिंग उखड़ गई। हैरानी इस बीत की है कि कच्ची जमीन में सोलिंग कार्य करवाने के बजाय टायरिंग करवा दी गई, जिसके चलते वाहन चलते ही जमीन धंसने लगी व टायरिंग उखड़ गई, जो आपने आप में सवालिया निशान है।
स्थानीय विधायक ने जनता की मांग पर पुल बनाया, पर शायद विभागीय मिलिभक्त के चलते यहां ठेकेदार की लापरवाही को नजरअंदाज किया गया। लोगों की मांग है कि उस कार्य करवाने वाले पर कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना किया जाना चाहिए।
इस विषय में सहायक अभियंता अकंज सूद ने कहा कि वाहन चालकों की सुहूलियत के लिए टायरिंग की गई है, जबकि अभी या दो लेयर ओर टायरिंग होगी। मार्च माह में इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा, जबकि उखड़ी जगह दुरुस्त करवा दी जाएगी।
