पुल की रेलिंग को तोडक़र सुकेती खड्ड में जा गिरा टिपर; 24 वर्षीय युवक की मौत, 1 घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

जिला मंडी में गत रात्रि पुल घराट में एक टिपर पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ सुकेती खड्ड में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है।

घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। सहायक एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर सदर थाना में सूचना प्राप्त हुई थी कि पुल घराट में एक टिपर पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ सुकेती खड्ड में जा गिरा है।

टिपर में 2 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने के उपरांत सदर थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर, 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया।

वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अशीष कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी पुल घराट और घायल की पहचान अशोक कुमार उम्र 27 वर्ष पुल घराट के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि ये लोग रात को बैहना से वापस मंडी आ रहे थे उस समय यह हादसा पेश आया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की चांज की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...

प्लेऑफ मुकाबलों से गुलजार होगा धर्मशाला, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

हिमखबर डेस्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल का एक...