पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कोविड़ के नाम से फंड लिए जाने पर कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार कि करी आलोचना

--Advertisement--

Image

शिमला,24 मार्च,जसपाल ठाकुर 
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार द्वारा बेरोजगारो से रोजगार के नाम पर कोविड़ के नाम पर धन उगाही का कड़ा एतराज जताते हुए सरकार की आलोचना की है।उन्होंने कहा है कि पहले ही लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है ऊपर से सरकार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कोविड़ के नाम से फंड लिया जाना बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।
राठौर ने पुलिस भर्ती के लिए प्रत्येक फॉर्म पर 100 रुपये अतिरिक्त कोविड़ शुल्क को बसूले जाने पर कड़ा एतराज जताया है।उन्होंने कहा है कि सरकार अपना खजाना जायज और नजयाज तरीके से भरने में लगी है जबकि कोविड़ से प्रभावित लोगों को आज दिन तक न तो कोई राहत दी गई है और न ही उनकी कोई मदद की गई है।उन्होंने कहा है कि देश मे जब से कोविड़ फैला है तभी से सरकार ने किसी न किसी बहाने लोगों की जेब मे हाथ डाला है।बिजली हो या पानी,पेट्रोल हो या डीजल,रसोई गैस हो या अन्य जरूरी सामान सभी पर सरकार ने सेस लगाकर अपनी तिजोरी ही भरी है।
राठौर ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना योद्धाओं डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ,पुलिस से उनके वेतन से कटौती कर उनके साथ भी बड़ा अन्याय किया है।उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार इनको प्रोत्साहन देने की बड़ी बड़ी बातें करती रही दूसरी तरफ इनके वेतन से कोविड़ फड़ की कटौती पूरी तरह गलत है।
राठौर ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी रोक पाने में बुरी तरफ असफल हो रही है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है।प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है।सरकार के पास कर्ज से उभरने की कोई योजना नही है।उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कर्ज की सीमा बढ़ा कर प्रदेश को कर्ज में डुबोने का रास्ता बना लिया है।
राठौर ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा है कि वह प्रदेश के लोगों को बताए कि कोविड़ के नाम पर अब तक कितना धन इकट्ठा हुआ है और वह कहा खर्च किया गया है और कितने लोगों को मदद दी गई।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...