पुलिस ने मंडी भराड़ी पुल के समीप पकड़ी पशुओं से ठूंस-ठूंस कर भरी तीन गाड़ियां

--Advertisement--

बिलासपुर, 4 अगस्त – सुभाष चंदेल

बिलासपुर के मंडी भराड़ी पुल के समीप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशुओं से भरी तीन गाड़ियां पकड़ी हैं। यह पशु मंडी से रोपड़ ले जाए जा रहे थे, जिसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। उन्होंने इन वाहनों का पीछा करते हुए बिलासपुर के मंडी भराड़ी पुल के समीप रोक लिया।

इस बात की सूचना बिलासपुर सदर थाने को दी गई। तीनों वाहनों में करीब 18 गाय व बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन चालकों से इस संबंध में डॉक्यूमेंट मांगे, मगर वाहन चालकों के पास कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिले।

मामले की जानकारी देते हुए नौनी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ गाड़ियों में पशुओं को जबरदस्ती ठूंस के ले जाने की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गाड़ियों लदे पशुओं की हालत काफी खराब है।

डीएसपी बिलासपुर के बोल

इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने कहा कि कुछ वाहनों में पशुओं को भरकर ले जाने की शिकायत बिलासपुर सदर थाने में आई है, जिन्हें कुछ लोगों द्वारा रोका गया है। पुलिस टीम मौके पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...