पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के साथ लगते गांव से पकड़ा भगौड़ा, जानिए किस मामले में था फरार

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान 

इंदौरा पुलिस ने वर्ष 2014 के एक मामले में न्यायालय द्वारा घोषित एक भगौड़े को गिरफ्तार करने में सफ लता हासिल की है। भगौड़े को पाकिस्तान बॉर्डर के साथ लगते पंजाब के एक गांव तेजाकलां से देर रात गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इंदौरा के पराल गांव की एक महिला ने पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी जमीन के साथ लगती जमीन को बलजिंद्र सिंह व उसके भाई लखविंद्र निवासी तेजाकलां, तहसील फतेहगढ़ चूड़ियां (पंजाब) ने ठेके पर ले रखा था।

15 फरवरी, 2014 को जब उसकी बेटियां व बेटा अपने खेत में काम कर रहे थे तो उक्त दोनों भाइयों ने उन्हें कमरे में बंद कर पीटा व जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में मामला सुनवाई हेतु पेश किया लेकिन दोनों आरोपी पेशी पर हाजिर नहीं हुए, जिस कारण वर्ष 2020 में न्यायालय ने उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया।

गत रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पाकिस्तान बॉर्डर के साथ लगते गांव तेजाकलां में दबिश देकर बलजिंद्र सिंह को धर दबोचा जबकि दूसरे भगौड़े की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...