पुलिस ने थुलेल में पकड़ी चिट्टे की खेप, 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

चम्बा जिले के भटियात क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार देर रात सिहुंता पुलिस की गश्त के दौरान टियाला के नजदीक थुलेल पुल पर दो युवकों को पकड़ा गया, जिनके पास से 7.17 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया गया है।

पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल मसीह (19) पुत्र सुरजीत मसीह, निवासी गांव व डाकघर कलानौर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) और दिलबाग सिंह (30) पुत्र बाऊ, निवासी पंच गरिया, जिला बटाला (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों युवक संदिग्ध हालत में घूमते पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस चौकी हटली के एएसआई पंकज कुमार द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

इस कार्रवाई की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...