
बकलोह- भूषण गुरुंग
कुमलाड़ी से बकलोह रोड में पुलिस चौकी औऱ ई,सी,एच होस्पिटल के पास ही इतने बडे बडे गड्डे पढ़ चुके है। जिसमें टू विल्लर स्कूटर औऱ मोटर साइकिल वालो के लिए हर समय गड्डो में गिरने का खतरा बना होता है। इससे पहले कई टु विल्लर वाईक वाले रात के अंधेरों मेइन गड्डों में गिर कर चोटिल हो चुके है।
हल्की सी बारिश पड़ने से ही गड्डो में पानी भर जाता है। जिस से पैदल चलने वाले लोगो के लिए औऱ दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। ये रास्ता ककीरा लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। हाल ही मे इस रोड को छः माह पहले जी रिपेयर किया गया था। परन्तु कुछ ही समय के बाद ही रोड में गड्डे पड़ने शरू हो गए थे।
आज तो इस रोड का ये हाल है। रात को तो किया दिन को भी कि चलना खतरे से खाली नही है। वही एटीएम के सामने तीखे मोड़ में भी इतने बडे बडे गड्ढ़े हादसा को न्योता देता नजर आता है।
यहाँ के स्थानीय लोग विजय अजु ,अमरसिंह ,जित्तू,संजय, विनय, तिरलोक ,काले सोमराज, ,रामु,संतीश, औऱ दीपक ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस रास्ते को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके ताकि लोगो को और भी प्रेशानियो का सामना न करना पड़े।
क्या कहते है लोक निर्माण विभाग ककीरा के कनिष्ट अभियंता
जब इस बाबत लोक निर्माण विभाग ककीरा के कनिष्ट अभियंता योगराज से बात कि तो उन्होंने बताया कि इस बाबत उनको जानकारी है। जैसे ही गर्मी शुरू हो जाती है, तो इन गड्डो में पेच वर्क का काम कर दिया जायेगा।
