पुलिस कर्मी ने पीट डाला अपने ही गांव का युवक, पीड‍ि़त की शिकायत पर हुई यह कार्रवाई

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

दौलतपुर बाजार के एक निजी होटल में पुलिसकर्मी ने स्थानीय युवक पीट दिया। पुलिस ने पीडि़त का मेडिकल करवा के पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राम कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी डंगोह ने चौकी दौलतपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि सात अप्रैल की रात वह अपने दोस्तों के साथ एक निजी होटल में रात का खाना खा रहा था। उन्हीं के डंगोह गांव का शिमला में तैनात पुलिसकर्मी ऋषभ नेगी भी उनके साथ था।

दोनों में राजनीतिक विषय पर बहस हुई। इसके बाद ऋषभ नेगी ने उसे बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़त का मेडिकल करवाया। मेडिकल में रामकुमार की आंख को चोट आई है और नाक की हड्डी भी टूट गई है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ऋषभ नेगी निवासी डंगोह तहसील घनारी इस समय शिमला में तैनात है। उसके खिलाफ दौलतपुर चौकी में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...