पुराने बस अड्डे में जाम, चालक और मुसाफिर परेशान

--Advertisement--

Image

चंबा- धर्म नेगी

पुराने बस अड्डे में यातायात जाम आम बात हो गई है। रोजाना दिन में कई बार पुराने बस अड्डे के पास जाम लग जाता है। इसकी वजह से शहरवासी और वाहन चालक काफी परेशान हैं। यातायात पुलिस दिन भर वाहनों के चालान काटने में व्यस्त रहती है, जिसकी वजह से बस स्टैंड में जाम लग रहा है।

पुराने बस स्टैंड में पहले एक यातायात पुलिस कर्मी हर समय तैनात रहता था। लेकिन, अब यातायात व्यवस्था के नाम पर वहां सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे सिर्फ यातायात नियमों की अवहेलना के चालान काटे जा रहे हैं। जबकि, यातायात को सुचारु रखने में इन कैमरों की कोई भूमिका नहीं है।

यातायात जाम को खोलने या जाम न लगने के लिए वहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का होना जरूरी है लेकिन, इन दिनों पुलिस ने अपना पूरा ध्यान सिर्फ चालान काटने में लगाया हुआ है। ऐसा सरकार के आदेशों पर किया जा रहा है, या विभाग अपने स्तर पर ऐसा कर रहा है, इसके बारे में सिर्फ विभागीय अधिकारियों को पता है।

शहरवासियों अजय कुमार, हंसराज, कमल, योगराज, रविंद्र, चैन लाल, कमलेश, देसराज और वीरेंद्र ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि पुराने बस अड्डे में ट्रैफिक जाम की समस्या का हल करने की व्यवस्था की जाए। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। ट्रैफिक जाम के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...