दर्दनाक हादसा : आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- धर्म नेगी

चम्बा जिले की रजिंडू पंचायत की घुडछन धार में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा भेड़-बकरियां भी मरीं है।

महिला की पहचान रितु पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव एवं पंचायत कुरैणा के रूप में हुई है। शुक्रवार को महिला का शव उसके घर पहुंचाने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार भेड़पालक नरेश अपनी भेड़-बकरियों को लेकर लाहौल से अपने गांव कुरैणा के लिए वापस आ रहा था।

नरेश ने मुंडा दर्रा पार कर घुडछन धार तक का सफर तय कर लिया था। दर्रा पार करने के बाद उसने अपनी पत्नी रितु से संपर्क साधा था। इसके बाद रितु उसके पास घुडछन धार में चली गई थी।

इसी बीच वीरवार शाम के समय अचानक मौसम बिगड़ने के कारण आसमानी बिजली गिरी और महिला अपनी भेड़-बकरियों सहित चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कुरैण पंचायत के दर्शना ने घटना की पुष्टि की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...