पुरानी पेंशन हो बहाल, कांगड़ा में खोली जाए सीजीएचएस

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक सोमवार को 39 मील शाहपुर में संगठन के जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न लंबित मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार से लंबे समय से विभिन्न मांगों के लिए पत्राचार एवं केंद्र सरकार के माननीयों से काफी समय से संगठन के पदाधिकारी बात रखते रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके कांगड़ा में (सीजीएचएस) सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम डिस्पेंसरी नहीं खोली गई है जबकि बड़े-बड़े शहरों में लगातार सीजीएचएस डिस्पेंसरी लगातार खोली जा रही है।

अगर जिला कांगड़ा में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खुलती है तो कांगड़ा और नजदीकी क्षेत्रों में रहने वाले लाखों पैरामिलिट्री सदस्य, वीरांगनाएं और उनके आश्रित लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवारत सदस्यों और उनके परिवारों के सदस्यों को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से जोड़ा है, लेकिन सेवानिवृत्त सदस्यों को भुला दिया गया है।

इसी कारण प्रदेश में सेवानिवृत्त सदस्य, वीरांगनाएं अपनी स्वास्थ्य सुविधा से अभी तक वंचित है। उन्होंने कहा कि जीएसटी (टैक्स) लगने के बाद पैरामिलिट्री की सभी कैंटीन आम दुकान की तरह काम कर रही हैं। पहले जो प्रदेश से वैट में छूट मिलती थी अब समाप्त हो चुकी है।

वहीं, उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री सदस्यों के बच्चों को नौकरी में कोटा मिलना चाहिए। प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री सदस्यों की समस्याओं के निपटारे एवं और आश्रितों के दुख दर्द को सुनने के लिए पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड के गठन की नोटिफिकेशन तो चार साल पहले कर दी थी, लेकिन धरातल पर अभी तक कुछ नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री की अपनी जान पर खेलकर देश की सरहदों और आंतरिक सुरक्षा करने वाले जवानों की सेवाओं को देखते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार को गंभीरता से कदम उठाने में अब देरी नहीं करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...