पुरानी पेंशन बहाली पर सीएम सुक्खू का जताया आभार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश विद्युत कर्मचारी संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश की सरकार का आभार प्रकट किया है।

हिमाचल प्रदेश विद्युत कर्मचारी संगठन के पूर्व संगठन सचिव वीएस राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वादे के मताबिक पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन को बहाल करके लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है जिसके लिए कर्मचारी मुख्यमंत्री के हमेशा ऋणी रहेंगे।

उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि केंद्र की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता की किश्त जारी करने की घोषणा कर जो पिछले साल जनवरी 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक लंबित पड़ी है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधक से मांग की है कि 1-1-2016 से जो कर्मचारियों का पे-स्केल रिवाइज हुआ है। उसमें कर्मचारियों का लगभग पूरा सर्विस रिकॉर्ड बोर्ड मुख्यालय में पहुंच चुका ।है जिसको निपटाने में कर्मचारियों का ज्यादा से ज्यादा स्टाफ लगाया जाए तथा समयावधि पर सारे सर्विस रिकॉर्ड का निपटारा किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...