पीरनिगाह के पास जंगल में इस हालत में मिला गढ़शंकर निवासी युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने पीरनिगाह के पास वाले जंगल के बीच पेड़ पर इस युवक के शव को लटकते हुए पाया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को दी और मामले के संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया। जानकारी मिलते ही थाना सदर प्रभारी मनोज वालिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

युवक के शव के पास पुलिस ने एक हैंडबैग भी बरामद किया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान मिला है। मोबाइल के कवर के बीच पुलिस ने एक आधार कार्ड बरामद किया। यह आधार कार्ड 24 वर्षीय नवदीप गंगर पुत्र मक्खन सिंह निवासी भोड़ा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर का है।

पुलिस ने इस आधार कार्ड के आधार पर संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सूचित कर दिया है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...