पीएम मोदी को मुस्लिम महिलाओं का आशीर्वाद चाहिए लेकिन बेटियों से हिजाब का अधिकार क्यों छीन रहे?: ओवैसी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

देश में हिजाब को लेकर अब सियासत तेज हो गई है आए दिन नेताओं का इस पर बयान सामने आ रहा है। वहीं अब इस बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

हिजाब को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि मुस्लिम महिलाएं उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं तो बीजेपी मुस्लिम लड़कियों से हिजाब पहनने का अधिकार क्यों छीन रही है?

ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनना हमारा संवैधानिक अधिकार है। आप भगवा शॉल पहनें, कौन रोकता है? इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि अखिलेश को हिजाब पर बोलने से डर लगता है, उन्हें मुसलमानों की कोई फ़िक्र नहीं है।

ओवैसी ने कहा कि अखिलेश को मुसलमानों का वोट चाहिए, लेकिन उनके लिए कुछ करते नहीं है। अखिलेश को मुसलमान कहने से क्यों डर लगता है? उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में कई मुस्लिम नेताओं के टिकट काट दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...