पीएनबी के 130वें स्थापना दिवस पर किया रक्तदान

--Advertisement--

पीएनबी के 130वें स्थापना दिवस पर किया रक्तदान

हमीरपुर 12 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

पंजाब नेशनल बैंक के 130वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर ने शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय ने रक्तदान शिविर भी आयोजित किया, जिसका शुभारंभ मंडल के प्रमुख अरविंद सरोच ने किया।

बैंक की सामाजिक दायित्व योजना के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मीनारायण काजल, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना, अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों तथा बैंक के ग्राहकों ने रक्तदान किया। जबकि, मंडल प्रमुख ने पंजाब नेशनल बैंक की उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का महत्व समझाया और आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर हिम अकादमी कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को मिठाई भी बांटी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...