पीएचसी चड़ी को सीएचसी बनाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने पीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आने वाली कैबिनेट में चड़ी पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिए जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार पंकू ने कहा कि क्षेत्र की 16 पंचायतों की 25 से 30 हजार की आबादी इस स्वास्थ्य केेंद्र में सुविधाओं के लिए आश्रित है। 4 साल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी का दर्जा बढ़ाकर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग क्षेत्रवासी करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक हजारों क्षेत्रवासियों की मांग पर गौर नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि चड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने से चड़ी, घरोह, मैटी, सुधेड़, लांझणी, कल्याड़ा, बंडी, नागनपट्ट, डढंब, अनसुई, धनोटू, भितलू, घेरा, करेरी सहित आधे धारकंडी क्षेत्र को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार आने वाली कैबिनेट में चड़ी पीएचसी का दर्जा नही बढ़ाती है तो वे ग्रामीणों के साथ अस्पताल में ताला जड़ देेंगे। वहीं, सरकार के मंत्री और विधायकों का रास्ता रोक कर विरोध जताया जाएगा।

इस मौके पर चड़ी पंचायत की प्रधान सुदेश कुमारी, भितुल की प्रधान रीना, पूर्व प्रधान नरेंद्र काकू, डढ़ंब के प्रधान सुरेंद्र, महिला मंडल की समूह की अध्यक्ष बीना, चड़ी व्यापार मंडल सदस्य और युवा क्लब के प्रधान और सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...