पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट, नकदी और तीन मोबाइल लेकर आरोपी फरार

--Advertisement--

सोलन/बद्दी – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के काठा स्थित एक मोबाइल की दुकान पर दिनदहाड़े दो नकाबपोश पिस्तौल की नोक पर दुकान से नकदी व तीन मोबाइल ले गए। जब तक दुकानदार ने शोर मचाया तब तक वह बाइक पर फरार हो गए।

काठा में चंदन कम्यूनिकेशन सेंटर पर दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए। उस समय दुकानदार चंदन के साथ एक अन्य युवक फिरोज भी बैठा हुआ था। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा रहा और दो दुकान के अंदर घुसे। दोनों नकाबपोश थे।

एक ने शटर नीचे किया तो दूसरे से पिस्तौल दुकानदार के कनपटी पर रख दी। वहां पर जो ग्राहक आया हुआ था उसके ऊपर तलवार से वार किया। इससे उसे हल्की सी खरोंच आई। नकाबपोशों ने गल्ले से नकदी उठाई और दूसरे व्यक्ति ने 17-17 हजार के दो मोबाइल फोन व एक पुराना फोन लेकर भाग गए।

जब तक दुकानदार ने शटर उठाया और शोर मचाया तब तक पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठक भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई थी जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...