पिकअप से 30 स्लीपर बरामद, गाड़ी छोड़ मौके से फरार आरोपी

--Advertisement--

पिकअप से 30 स्लीपर बरामद, गाड़ी छोड़ मौके से फरार आरोपी 

शिमला – नितिश पठानियां 

उपमंडल चौपाल के वन मंडल ठियोग में वन विभाग की टीम ने नाके के दौरान स्लीपर ले जा रही एक पिकअप पकड़ी है।

जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपाल की तरफ से एक पिकअप में चोरी कर स्लीपर ले जा रही है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने नाका लगाया था।

इसी दौरान रात्रि के समय चौपाल की तरफ से एक पिकअप (HP 09A 7146) आई, जिसे टीम ने चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। जिस पर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वह उसे आगे ले गया।

जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अपनी गाड़ी से पीछा किया और लगभग 1.50 किमी पीछे वन परिक्षेत्र कार्यालय देहा से गाड़ी को पकड़ लिया और चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।

पिकअप मालिक पवन कुमार, पुत्र लायक राम निवासी शिरगुलि, महेंद्र सिंह पुत्र मोहन गांव झौला से पूछताछ की गई, लेकिन अपराधी द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

गाड़ी के ऊपर काली तिरपाल को हटाया गया तो इसमें कई प्रजाति के 30 स्लीपर बरामद हुए। वहीं, पूछताछ के उपरांत एक अन्य कार देहा की ओर से आई और दोनो अपराधी मौके से फरार हो गए।

उसके पश्चात गाड़ी को वन परिक्षेत्र कार्यालय देहा बलसन में लाया गया और पुलिस थाना देहा में प्राथमिकी सूचना दर्ज की गई। प्रजाति के 30 स्लीपर की औसत कीमत 1,28,323 वन विभाग द्वारा बताई गई है। अपराधी की तलाश संयुक्त रूप से जारी है।

वन खंड अधिकारी कपिल के बोल 

वन खंड अधिकारी कपिल द्वारा बताया गया कि देहा में वन अपराधों के पीछे एक बहुत बड़ा गिरोह है जिसमें लगभग 20 लोग संलिप्त है। इसमें उपरोक्त अपराधी की कॉल डिटेल व जीपीएस लोकेशन 20 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक पुलिस थाना देहा से मांगी गई है ताकि वन काटुओं के पूरे गिरोह की सच्चाई सभी के समक्ष आ सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...

सुनील शर्मा बिट्टू ने धनवीं की छिंज कमेटी को दिए 11 हजार रुपए

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने...

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...