पिकअप व स्कूटी की भीषण टक्कर में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

ऊना, 1 नवंबर – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते लोअर बसाल में पेश आए दर्दनाक सडक़ हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल पुत्र सरदारी लाल निवासी बदोली के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक विशाल निवासी बदोली मंगलवार रात्रि अपने रिश्तेदार से मिलकर वापिस घर स्कूटी से लौट रहा था। लोअर बसाल पहुंचने पर पीछे से आ रही एक पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने करीब आधे घंटे तक रोड़ को जाम कर दिया। जिसके चलते अंब व ऊना से आने वाले लोगों को डायवर्ट होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। सूचना मिलने के बाद ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया गया।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल

एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। उन्होंने बताया कि यह सडक़ हादसा पिकअप चालक साहिल निवासी बडैहर की लापरवाही के कारण हुआ है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...