पालमपुर में अर्धनग्न अवस्था में बरामद महिला के शव को लेकर तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव जस्वाल 

पुलिस थाना पालमपुर के तहत मंगलवार को निगम के वार्ड-दो जंगी चौक के निकट किराए के मकान में रहने वाली महिला का अर्धनग्न मिला शव मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी  पुलिस के हाथ मामले की जांच में अभी तक पूरी तरह की खाली ही हैं। पालमपुर पुलिस के लिए संदिग्ध परिस्थितियाें में मिला शव पहेली बना हुअा है।

इसका मुख्य कारण ये है कि घटनास्थल पर पुलिस को कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा सके। अब पुलिस मामले की अागामी कार्रवाई करने व निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए मृतका की बिसरा रिपाेर्ट पर ही निर्भर हाे रही है।

 

इस केस में पुलिस ने दाे दिनाें में शक के आधार पर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और इन सभी को पुलिस बारी बारी पूछताछ भी कर रही है। 4 लोगों से पूछताछ में भी अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश के अनसुलझे प्रकरण में तस्वीर साफ करने के प्रयास में पुलिस जुटी है लेकिन तीन दिनाें बाद भी काेई उचित मुकाम नहीं मिल पाया है। हालांकि लाेगाें में महिला की माैत काे लेकर काफी जिज्ञासा है तथा कई तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। लाश की अवस्था काे लेकर जनता में दुष्कर्म के बाद हत्या की बातें होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 

उधर डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि महिला के शव को लेकर पुलिस ने चार लोगों से पूछताछ जारी रखी है, और पुलिस हर पहलू  से इस केस की छानबीन कर रही है। लेकिन पाेस्टमार्टम की रिपाेर्ट के बिना पुलिस की जांच अागे नहीं बढ़ पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार ही जांच काे अागे बढ़ाया जा सकता है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मामला जल्‍द से जल्‍द सुलझाया जाए, और पूरा सच लोगों के सामने लाया जा सके। उम्‍मीद है कि जल्‍द ही इस मामले के सुलझाने में हमें कामयाबी मिलेगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...