पालमपुर के सपूत अवधेश कटोच को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर,गोल्ड मेडल जीत दोगुनी की लेफ्निेंट बनने की खुशियां

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव जसबा

हिमाचली सपूत अवेधश कटोच शनिवार को ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में पासआउट हुए। पालमपुर के गांव मलकेहड गढ़जमुला के होनहार सपूत ने इसके साथ ही स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पाकर गोल्ड मेडल हासिल करके हिमाचल का सीना गर्व से और चौड़ा कर दिया। डा. कैलाश कटोच के घर जन्में अवधेश ने लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्ति पाई है।

बताते चलें कि इस समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी ने अवधेश कटोच को नवाजा। अवधेश की जमा दो तक की शिक्षा माउंट कॉर्मल स्कूल ठाकुरद्वारा पालमपुर में हुई है। इसके बाद अवधेश कटोच ने यूआईआईटी शिमला के संस्थान से बीटेक की परीक्षा पास की थी।

इसके उपरांत अवधेश कटोच ने कड़ी मेहनत करके सीडीएस की परीक्षा पास करने के बाद सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति पाई है। अवधेश के पिता डा. कैलाश कटोच ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर अपार खुशी व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना 8 हजार फिसला, क्रैश हुआ शेयर बाजार

हिमखबर डेस्क  मध्य एशिया में जारी विवाद के बीच सोने...