पालमपुर कांडः घायल युवती के इलाज का खर्च उठाएंगी कंगना रनौत, पीड़िता से की बात

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में युवक के कातिलाना हमले में घायल 21 साल की युवती का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। युवती की हालत में सुधार हुआ है और अब वह थोड़ी बातचीत कर रही है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर और मंडी से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत भी पीड़ित युवती से बातचीत की है।

जानकारी के अनुसार, तेज धार हथियार से घायल युवती का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है और उसकी हालत में सुधार हुआ है। कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने पीड़ित युवती से बातचीत की है और उसकी हालत स्थिर है। मेरी टीम जल्द अस्पताल पहुंच रहे है।

हम लोग देखेंगे कि किस तरह से युवती की मदद की जा सकती है। साथ ही उसे बेहतर सर्जरी और इलाज में भी मदद करेंगे। कंगना कहा कि हिमाचल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की कोई जगह नहीं है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को सख्त सजा मिले।

पीजीआई में मौजूद युवती के रिश्तेदार युवक अक्षय ने बताया कि कंगना रनौत की तरफ से उन्हें फोन किया गया था।कंगना ने आश्वासन दिया है कि वह उनकी बहन के इलाज का खर्च उठाएंगी। साथ ही कहा कि अगर वह कहीं और सर्जरी करवाना चाहते हैं तो वह उसमें में भी मदद करेंगे।

कंगना ने कहा कि उनकी बहन रंगौली पर भी इसी तरह तेजाब हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में बहन की सर्जरी करवाई थी। इसी तरह अगर वह दिल्ली में इलाज करवाना चाहती हैं तो वह मदद करेंगी।

क्या है मामला

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक युवती ने कॉलेज छात्रा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। युवती को टांडा मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।21 साल की छात्रा पालमपुर कॉलेज में पढ़ती है। घटना बीते शनिवार 20 अप्रैल को पेश आई थी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक और युवती दोनों ही स्थानीय हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...