पालमपुर: अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर बड़ी अपडेट- जानने को पढ़ें खबर

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 11 सितंबर से सीएसके एचपी कृषि पालमपुर विश्वविद्यालय जिला कांगड़ा में शुरू हो रही है। इस रैली के दौरान रैली अधिसूचना में निर्दिष्ट सभी दस्तावेजों को लेकर आना उम्मीदवार की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने सभी उम्मीदवारों को सूचित किया है कि रैली मैदान में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश पत्र, हिमाचल अधिवास प्रमाण पत्र, कक्षा 10 वीं प्रमाण पत्र और आधार कार्ड होना आवश्यक है।

चूंकि रैली कार्यक्रम के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की गई है, इसलिए सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे मूल दस्तावेजों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए अपने प्रमाण पत्र एक वाटरप्रूफ बैग में सुरक्षित रूप से लाएं।

एआरओ पालमपुर कर्नल राजीव रंजन ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत और स्वचालित है और इसलिए कृपया किसी ऐसे एजेंट के झांसे में न आएं जो आपको सेना में भर्ती कराने का दावा कर रहा हो। अपनी तैयारी और मेहनत पर भरोसा रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...