पानी के टैंक में मिला व्यक्ति का शव

--Advertisement--

Image

चम्बा- धर्म नेगी

जिला चम्बा के उपमंडल पांगी के ग्राम पंचायत मिंधल में पानी के टैंक में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति की पहचान तुलसी राम पुत्र राम लाल निवासी मिंधल पांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। वीरवार को सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने टैंक में शव को देखा। इस घटना के बारे मे पुलिस चौकी पुर्थी को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को पानी के टैंक से निकाला और अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। यहां पर आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस थाना पांगी के एच.एच.ओ. नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौत के असल कारणों की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...