
पानी का तेज बहाब होने के चलते गुलेर में बनेर खड्ड किनारे बनी गुफा में फंसा साधू बाबा, स्थानीय युवाओं ने कड़ी मशक्त के बाद रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला
देहरा, शीतल शर्मा
बरसात की पहली बारिश ने ही अपना खूब तांडव दिखाया है। वता दें उपमंडल देहरा के अंतर्गत आते गुलेर पुल के समीप बनेर खड्ड का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि गुलेर पुल के पास बनेर खड्ड किनारे बनी एक गुफा में बैठा एक साधु बाबा पानी का तेज बहाब होने के चलते दरिया के किनारे फंस गया।
ऐसे में साधु बाबा सहायता के इंतजार में टकटकी लगाए था कि कोई आके उसको यहां से बाहर निकाले। जब हरिपुर के युवाओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्त के बाद रस्सी के सहारे साधु बाबा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।
वहीं युवाओं द्वारा किये गए इस महान कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है ।
