दिल्ली – नवीन चैाहान
पाकिस्तान की सीमा और सचिन की प्रेम कहानी के बाद सुर्खियों में आई राजस्थान के विभाड़ी की अंजू की कहानी में नया खुलासा हो गया है। 35 वर्षीय अंजू अपने 29 वर्षीय फेसबुक फ्रेंड नसरूल्लाह से पाकिस्तान मिलने गई है।
बताया जा रहा है कि अंजू ने वहां जाकर धर्म परिवर्तन कर लिया है। वह ईसाई से मुसलमान बन गई हैं और अपने मित्र नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है।
सूत्रों से पता चला है कि अंजू ने पाकिस्तान की अदालत में निकाह किया है। हालांकि नसरूल्लाह ने कहा कि मेरा अंजू से निकाह नहीं हुआ है, वह सिर्फ मेरी फ्रेंड है। निकाह की खबरें सिर्फ अफवाह है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें सिक्योरिटी दी है। वह कोर्ट में इसलिए गए थे कि क्योंकि हमें खतरा है। नसरूल्लाह ने अंजू के बारे में यही कहा कि वह मेरी सिर्फ अच्छी मित्र है।

