पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर आईबी का खुलासा, गांव जैसी महिला दिखने के लिए करवाया था मेकअप

--Advertisement--

किसी तीसरे ने करवाई थी भारत में एंट्री, IB का खुलासा, गांव जैसी महिला दिखने के लिए करवाया था मेकअप

दिल्ली – नवीन चैाहान

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है। आईबी के खुलासे में उस तीसरे शख्स का जिक्र है, जिसकी मदद से पूरी तैयारी के साथ सीमा को भारतीय बॉर्डर में दाखिला करवाया गया था।

आईबी के मुताबिक सीमा ने बकायदा पूरी तैयारी के साथ अपना ड्रेसअप इस तरीके से किया था कि वह ग्रामीण भारतीय महिला लगे। सीमा को इस तरीके से तैयार करने के लिए पेशेवर लोगों की मदद ली गई थी। सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उसने अपने बच्चों को भी इसी तरीके से ड्रेसअप करवाया था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, जैसा हुलिया सीमा ने बनाया था इस तरह का गेटअप महिलाएं नेपाल-भारत सीमा पर जिस्मफरोशी रैकेट या ह्यूमन ट्रैफिकिंग में शामिल होने और लोगों की नजरों से बचने के लिए करती हैं।

इसके अलावा जिस धाराप्रवाह भाषा में सीमा लगातार बात कर रही है ऐसी ट्रेनिंग नेपाल में मौजूद पाकिस्तानी हैंडलर उन महिलाओं को देते हैं, जिनको नेपाल बॉर्डर पार कराकर भारत में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजा जाता है।

जांच के दौरान सीमा हैदर को नोएडा स्थित सचिन के गांव तक पहुंचाने में मदद करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक, 13 मई को भारत-नेपाल सीमा सुनौली सेक्टर और सीतामढ़ी सेक्टर में अब तक थर्ड नेशन सिटीजन की मौजूदगी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

नेपाल के होटल में 7-8 दिन रुके, पर साथ नहीं थे बच्चे

चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन ने काठमांडू के जिस होटल में सात-आठ दिन रुकने की बात बताई थी वह जांच में सही निकली। सचिन और सीमा होटल में आए थे जरूर, लेकिन दोनों अलग-अलग।

पहले दिन सचिन ने आकर होटल बुक कराया था इसके अगले दिन सीमा होटल आई थी। दोनों होटल से अलग-अलग निकले भी थे। सीमा के साथ उसके बच्चे नहीं थे, ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है कि आखिर सात दिनों तक सीमा के बच्चे कहां थे? अगर नेपाल आए थे तो यहां किसके पास रुके थे? सचिन ने होटल में अपना नाम भी गलत बताया था।

एजेंट भी जांच के दायरे में

भारतीय खुफिया और जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में अब ऐसे एजेंट भी हैं जो इस तरीके की खास तैयारी कराते हैं। भारत में अवैध तरीके से लोगों को घुसवाने में मदद करते हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, भारत नेपाल सीमा पर 13 मई को सीमा हैदर-सचिन के भारत में एंट्री दावों की तस्दीक फिलहाल केंद्रीय एजेंसियों की जांच में नहीं हो सकी है, क्योंकि दोनों भारत में एंट्री का यही दिन बता रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...