पांवटा साहिब : यमुना नदी में मिला 25 साल के युवक का शव, 25 जनवरी से था लापता

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत यमुना नदी में एक 25 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक 25 जनवरी से लापता था। परिजनों ने पुलिस में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मंगलवार को युवक का शव यमुना नदी से बरामद किया है।

मृतक की पहचान गुरप्रीत (25) निवासी देवी नगर वार्ड नंबर 10 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने शव के बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...