पांवटा साहिब में आबकारी एवं कराधान विभाग ने सील की शराब की फैक्ट्री

--Advertisement--

Image

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित एक शराब फैक्ट्री में राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से वीरवार देर रात तक की गई कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया।

व्यूरो, रिपोर्ट

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित एक शराब फैक्ट्री में राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग जिला सिरमौर की ओर से वीरवार देर रात तक की गई कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर प्रीतपाल सिंह के नेतृत्व में फैक्ट्री में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान करीब 13 हजार 802 लीटर ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल)  बिना परमिट के पाई गई।

विभाग के द्वारा इस साल्ट को लेकर जब फैक्ट्री प्रबंधन से दस्तावेज मांगे गए, तो वह उपलब्ध नहीं करा पाए। टीम के द्वारा दक्षिण रेंज समाहर्ता को सूचित करने के बाद आगामी कार्रवाई तक फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में शराब बनाने के लिए जो ईएनए पाया गया था उससे करीब 5155 देसी शराब की पेटियां बनाई जा सकती थी। जिसका विभाग के द्वारा राजस्व आकलन भी किया गया, जिसमें लाइसेंस फीस, अतिरिक्त लाइसेंस फीस, पीएसए फंड, एक्साइज ड्यूटी आदि मिलाकर कुल राजस्व राशि 99 लाख रुपये से अधिक बनती थी।

अब यदि विभाग समय पर यह कार्रवाई नहीं करता, तो सरकार के राजस्व को एक करोड़ के लगभग चूना लग सकता था। इस दौरान टीम में सहायक आयुक्त भूप राम, गगनेश कुमार, आबकारी निरीक्षण पंकज कुमार, चिरंजी लाल, राजिंद्र के अलावा आबकारी कर्मचारी श्याम लाल आदि मौजूद थे।

जिला सिरमौर के उपआयुक्त प्रीतपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई अमल में लाई गई है। देर रात तक चली छापेमारी के बाद मामला दर्ज कर समाहर्ता आबकारी दक्षिण रेंज शिमला को आगामी कार्रवाई के लिए केस भेज दिया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...