पांच से 11 अप्रैल तक हड़ताल पर रहेंगे एंबुलेंस कर्मी

--Advertisement--

कर्मचारी यूनियन ने विभाग और कंपनी को दी चेतावनी

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी है।

कर्मचारियों ने मेड स्वान फाउंडेशन प्रबंधन और नेशनल हेल्थ मिशन के पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर जल्द मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही है।

102 और 108 एंबुलेंस यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि पांच अप्रैल को रात आठ बजे से 11 अप्रैल सुबह आठ बजे तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी प्रमुख मांगें लंबित हैं। इनके बारे में कई बार सरकार और संबंधित कंपनी को अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकल पाया।

उनकी मुख्य मांगों में सेवा की निरंतरता और वरिष्ठता को बनाए रखना शामिल है। प्रबंधन की ओर से इन मामलों में स्पष्ट नीति नहीं अपनाई जा रही है, जिससे उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रबंधन की होगी।

कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लाने, जिन कर्मचारियों के तबादले किए हैं, उन्हें तुरंत रद्द करने, सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन देने, ईपीएफ और ईएसआई के क्रियान्वयन की त्रुटियों को दूर करने, कुल वेतन में कर्मचारियों का जो मूल वेतन कम है, उसे दुरुस्त करने के साथ ही 12 घंटे कार्य करने पर नियमानुसार दोगुना ओवरटाइम वेतन का भुगतान करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...