पांगी के लोगों की मांग, रोप-वे की जगह सुरंग का हो निर्माण, तो बने बात

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पांगी कल्याण संघ चंबा की बैठक शुक्रवार को प्रधान भगत बड़ोत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। प्रधान भगत बड़ोत्रा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए हाल ही में रोप वे स्वीकृत किया गया है। इस कार्य पर करीब 1680 करोड़ व्यय किए जाएंगे।

पांगी घाटी की जनता को इस रोप वे का कोई भी लाभ नहीं होने वाला है। उनका तर्क है कि घाटी के लोग हवाई मार्ग के अतिरिक्त भू स्थल से यात्रा करना सुरक्षित व आरामदायक अनुभव करते हैं।

रोप वे के माध्यम से सफर करने पर घाटी के अपना निजी सामान ले जाने में असमर्थ होंगे। बीते पांच दशकों से घाटी की जनता चैहणी सुरंग निर्माण को लेकर आवाज बुलंद कर रही है, लेकिन अब तक उन्हें हर तरफ से मात्र आश्वासन ही मिले हैं।

उन्होंने कहा कि सुरंग न होने के कारण सर्दियों मे लोग कई माह तक घरों में ही कैद रहते हैं। जिसके कारण उन्हें हर वर्ष काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है। प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक यह मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन सरकार पांगी की जनता को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि पांगी घाटी की जनता को रोप वे नामंजूर है। रोप वे की जगह जल्द से जल्द चैहणी सुरंग का निर्माण किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...