पहाड़ी से पत्थर गिरने से पैदल घर जा रहे मां-बेटे की मौत

--Advertisement--

पहाड़ी से पत्थर गिरने से मां-बेटे की मौत, बखनाओं की पुनण खड्ड के पास पैदल घर जा रहे थे अभागे।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के चलते सडक़ पर चल रहे मां और बेटे की मौत हो गई। यह हादसा आनी की बखनाओं पंचायत के पुनण खड्ड के समीप हुआ।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ के बोल 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि मृतकों की पहचान रवीना 30 वर्ष पत्नी विपन कुमार और उसके 14 वर्षीय बेटे सुजल नेगी पुत्र विपन कुमार निवासी काथला के रूप में हुई है।

घटना शाम करीब चार बजे के समय की है, जब दोनों अभागे मां-बेटा चवाई से अपने घर की ओर पुनण तक एक टैक्सी में निकले थे।

पुनण से करीब 200 मीटर पैदल जाने के बाद इन्होंने काथला अपने घर जाना था, लेकिन जैसे ही दोनों पैदल जा रहे थे कि पुनण के समीप ही अचानक पहाड़ी से पत्थर उन दोनों के ऊपर गिरे और दोनों ने दम तोड़ दिया।

पंचायत प्रधान अमित कुमार के बोल 

बखनाओं पंचायत के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि रवीना उनकी पंचायत के काथला वार्ड सदस्य भी थीं। वहीं एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल आनी पोस्टमार्टम के लिए लाया है।

जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी।

विधायक लोकेंद्र सिंह के बोल 

इस घटना पर आनी के विधायक लोकेंद्र सिंह ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह के बोल 

एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभावित परिवार को तात्कालिक राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।

उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और संभव हो तो सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...