पहले हार पहनाया, फिर किया पांच हजार रुपये का चालान

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

खुले में कचरा फेंकने वाले को पहले हार पहनाया फिर उसका पांच हजार रुपये का चालान किया गया। सुंदरनगर शहर के सिनेमा चौक के समीप कचरे से भरे थैलों को खुले में फेंकते एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी को नगर परिषद की टीम ने पकड़ लिया और उसके खिलाफ यह कार्रवाई की। चेतावनी दी गई कि यदि फिर खुले में कचरा फेंकते पकड़ा गया तो रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा।

कई दिन से मिल रही शिकायतों पर नगर परिषद की टीम ड्राफ्ट्समैन बलबीर सोनी के साथ गश्त पर थी। बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे टीम के सदस्य जैसे ही सिनेमा चौक के समीप पहुंचे तो वहां चेन्नई मराठा रेस्टोरेंट का कर्मचारी रसोई से निकले गीले कचरे को पांच बड़े थैलों में भरकर खुले में फेंक रहा था। हालांकि नगर परिषद का कूड़ा वाहन वहीं समीप खड़ा था।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले तो कर्मचारी को हार पहनाया और फिर उसका पांच हजार का चालान भी किया। ड्राफ्ट्समैन बलबीर सोनी ने बताया कि वह नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ सभी वार्डों में सुबह पांच बजे और रात को दस बजे तक वार्डों का निरीक्षण करते हैं। शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग अभी भी कूड़ा खुले में फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक का पांच हजार रुपये का चालान किया है। फिर से वह या अन्य कोई खुले में कचरा फेंकते पकड़ा गया तो 25 हजार रुपये के चालान के साथ उसका लाइसेंस भी रद कर दिया जाएगा। नगर परिषद शहर को उसके नाम के अनुरूप सुंदर रखने के लिए मेहनत कर रही है।

इसके बाद बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी पर नगर परिषद की टीम ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ यह कार्रवाई की है। उन्होंने शहर के लोगों से शहर को साफ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...