पहले राऊंड की काऊंसलिंग पूरी, HPU के अधीन निजी बीएड काॅलेजों में 3990 सीटें खाली

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबद्धता प्राप्त निजी बीएड काॅलेजों में पहले राऊंड की काऊंसलिंग के बाद हजारों सीटें खाली रह गई हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी खाली सीटों के ब्यौरे के अनुसार 52 निजी बीएड कालेजों की करीब 3990 सीटें खाली हैं।

निजी बीएड काॅलेजों की कुल 5650 सीटों के लिए इस बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय काऊंसलिंग प्रक्रिया अमल में ला रहा है और पहले राऊंड के बाद निजी बीएड कालेजों में करीब 1660 सीटें ही भर पाई हैं।

अब विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग, राजकीय शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला व संबद्धता प्राप्त निजी बीएड कालेजों की खाली सीटों को भरने के लिए दूसरे राऊंड की काऊंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।

28 को ऑफलाइन होगी बीएड की खेल व कल्चरल कोटे की सीटों के लिए काऊंसलिंग

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने खेल व कल्चरल कोटे के तहत विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग, राजकीय शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला व संबद्धता प्राप्त निजी बीएड कालेजों की सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन काऊंसलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है। काऊंसलिंग 28 अगस्त को विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी।

चेयरमैन डा. चमन लाल बंगा के बोल 

विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के चेयरमैन डा. चमन लाल बंगा ने बताया कि खेल व कल्चरल कोटे की सीटों के लिए ऑफलाइन काऊंसलिंग 28 अगस्त को होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...