पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत लोथल के लोथल गांव में एकव्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद घर के आंगन में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही गेहरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

लोथल निवासी सरवन कुमार पुत्र तानी राम ने मंगलवार देर रात अपनी पत्नी अंजू देवी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सरवन कुमार ने घर के आंगन में लगे पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस समय हुआ जब सरवन कुमार के भाई का बेटा खच्चरों को घास डालने के लिए गोशाला गया। वहां उसने आंगन में पेड़ से लटका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत गेहरा पुलिस चौकी को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। सरवन कुमार के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि करीब 16 वर्षीय बेटा उस समय अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था, जिससे वह इस घटना से बाल-बाल बच गया।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी के बोल 

उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी के बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने घरेलू कारणों के चलते पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...

5 हजार रुपए में डोला फॉरेस्ट गार्ड का ईमान, रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा

5 हजार रुपए में डोला फॉरेस्ट गार्ड का ईमान, रिश्वत...