पशु बलि पर रोक फिर भी डल झील पर काटी गईं भेड़-बकरियां, मणिमहेश ट्रस्ट डोडा ने लगाया आरोप; कार्रवाई की मांग की

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश ट्रस्ट डोडा (जम्मू-कश्मीर) ने कुछ लोगों पर डल झील पर पशु बलि देने व मांस का सेवन करने के आरोप लगाए हैं। ट्रस्ट ने इस संबंध में उपायुक्त अपूर्व देवगन को शिकायत सौंपी है और पशु बलि देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मणिमहेश डल झील पर दी गई पशु बली

मणिमहेश ट्रस्ट डोडा के प्रधान जगदीश ठाकुर ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पशु बलि पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद पिछले दिनों मणिमहेश डल झील पर काफी संख्या में भेड़-बकरियों को काटा गया है जिस पर प्रशासन व सरकार मौन है।

वहीं, कमाई के चक्कर में भरमौर स्थित चौरासी मंदिर परिसर में एक समुदाय के लोगों को दुकानें किराये पर दी गई हैं, जो कि मंदिर के अंदर ही नमाज भी अता करते हैं और मांस व शराब का सेवन भी किया जाता है।

पशु बलि देने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई

इतना ही नहीं मंदिर के अंदर ही जूते व चप्पल भी बेचे जा रहे हैं, जोकि आस्था के साथ खिलावाड़ है। ट्रस्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि श्रद्धालुओं से पंजीकरण शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इसे तुरंत बंद किया जाए।

उपायुक्त अपूर्व देवगन से इस संबंध में शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि चौरासी मंदिर में भी मांस का सेवन किया जा रहा है। उपायुक्त ने ट्रस्ट को भरोसा दिया है कि पशु बलि देने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...