पशुशाला में आग लगने से तीन मवेशियों की मौत

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

विधानसभा क्षेत्र परागपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बढल के वार्ड नम्बर दो में गऊशाला में आग लगने से तीन मवेशियों की मौत का समाचार मिला है। ग्राम प्रधान बढल सुमन शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ग्राम पंचायत बढल वार्ड नम्बर दो का है। जिसमे निवासी सुखदेव सिंह पुत्र भाग सिंह की पशुशाला में अचानक आग लगने से उसमे बंधी भैंसो की जलकर मौत हो गई।

ग्राम प्रधान बढल ने बताया कि उक्त व्यक्ति गरीव परिवार से सम्बन्ध रखता है और दिहाड़ी लगाकर अपना पालन पोषण करता है । घटना की जानकारी होने पर घटना पर ग्राम प्रधान सुमन शर्मा मौके पर जाकर घटना का रेबन्यु विभाग से निरीक्षण करवाया गया । जब इस घटना की जानकारी देहरा विधानसभा के विधायक होशियार सिंह को हुई तो वो भी तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गए ।

हर सम्भवः मदद करेंगे विधायक होशियार सिंह

विधायक देहरा होशियार सिंह ने हिम खबर मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस दुःख की घड़ी में वो पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। जहाँ पर उन्होंने हालात का ब्यौरा लिया और गमगीन परिवार को 15000 फौरी आर्थिक राहत भी दी गई, साथ ही स्थानीय विधायक ने आश्वासन दिया की जल्द ही सरकार द्वारा भी 100000 लाख की मदद करवाई जायेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...