पशुशाला में अचानक लगी भीषण आग, जिंदा जली गाय

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

बल्ह क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत लोअर रिवालसर के गांव डोह में गऊशाला में भीषण आग लगने से एक गाय जिंदा जल गई। अग्निकांड से पीड़ित परिवार को लाखों रुपए के नुक्सान होने का अनुमान है।

प्रशासन की ओर से हलका पटवारी बालक राम ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार की मुखिया मथरा देवी पत्नी स्व. मुंशी राम को 5000 रुपए बतौर राहत राशि प्रदान की है।

पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि प्रात: 10 बजे के करीब गऊशाला से अचानक धुआं उठता देख पड़ोसियों ने उन्हें इस बात की सूचना दी थी। इसके बाद गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन पूरी गऊशाला जलकर राख हो गई तथा हादसे में गऊशाला के अंदर बंधी गाय को भी नहीं बचाया जा सका।

डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने बताया कि स्थानीय पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...