पवन काज़ल ने हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से कोरोना और लॉक डाउन से प्रभावित गरीब और असहाय लोगों की हर संभब मदद करने का आह्वान किया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस उपाध्यक्ष पवन काज़ल ने हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से कोरोना और लॉक डाउन से प्रभावित गरीब और असहाय लोगों की हर संभब मदद करने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा है कि इस विकट समय मे आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए कांग्रेस पार्टी को अपना समाज सेवा का दायित्व पूरा करना है।इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस ने गांधी हेल्पलाइन की स्थापना की है जो लोगों की सहत्यार्थ काम कर रही है।

आज जिला हमीरपुर कांग्रेस पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हैं काज़ल ने कहा कि कांग्रेस राजनैतिक दल होने के साथ अपने समाज सेवा के दायित्व का भी निर्वहन कर रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना के पहले दौर में भी कांग्रेस ने जनसेवा में अहम योगदान दिया है और दूसरे दौर की इस लहर में भी लोगों की सेवा व मदद में पीछे नही है।

कांग्रेस महासचिव एवं हमीरपुर कांग्रेस प्रभारी आश्रय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोगों के दर्द को समझती व महसूस करती है। उन्होंने कहा कि गांधी हेल्पलाइन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कोरोना के इस संकट में सहयोग के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना के इस दौर में लोगों की पूरी मदद करनी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी अपनी नज़र रखनी है और अगर उन्हें इसमें कोई कमी या सरकारी उपेक्षा नज़र आती है तो इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को देनी है जिससे उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को बोला जाए।

बैठक में जिला अध्यक्ष राजेंद्र ज़ार ने कहा कि जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में लोगों की हरसंभव मदद कर रहें है।उन्होंने बताया कि जिला के सभी कांग्रेस विधायक उनका पूरा मार्गदर्शन कर रहें है।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति प्रकाश,सुरेश पटियाल, विजय बनियाल,केवल धीमान,विधानसभा सचिव प्रभारी रिशव पांडे,विवेक कुमार, संजीव कालिया,राजेश पराशर,गुलाब ठाकुर के अतिरिक्त सोशल मीडिया के नंद लाल,राजेंद्र वर्मा व नितिन राणा भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...