पलौहड़ा में बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल करवाकर समझाया कैसे बचें आपदा से

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माधवी पंडित

सामाजिक जन चेतना अभियान के तहत तीसरे चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में बच्चों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन प्रभारी एवं वाणिज्य प्रवक्ता करतार सिंह ने बच्चों को भूंकप, बाढ़ और अन्य संकट की स्थिति में किस तरह से लोगों के जीवन की रक्षा की जाए, इसकी जानकारी दी। इस मौके पर कोविड नियमों की पालना करते हुए स्कूली बच्चों की मॉक ड्लि भी करवाई गई।

स्कूल की आपदा प्रबंधन टीम ने प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया के समक्ष भी आपदा प्रबंधन का डेमो पेश किया। प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने की विद्यार्थियों को जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आपदा प्रबंधन में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। इसी कड़ी में बच्चों को प्राथमिक उपचार और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर स्कॉउट एंड गाइड इंचार्ज सतपाल गौतम, मीना कुमारी, चैन सिंह, स्कूल स्टाफ सचिव कपिल देव, अनिल कुमार, रघुवीर सिंह और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...