
युवा संसद में मतलाहड़ फर्स्ट और पलौहड़ा रहा सेकेंड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुरघाड़ रहा तीसरे स्थान पर
ज्वाली- अनिल छांगू
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलौहड़ा में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में मतलाहड़ स्कूल पहले स्थान पर रहा। वहीं, मेजवान पलौहड़ा दूसरे और सिद्धपुरघाड़ तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खंड ज्वाली के पांच स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह पठानियां ने तीनों विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। स्कूूल प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।
गौरतलब है कि पहले दिन प्रतियोगिता में पांच स्कूलों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में प्रवक्ता अजय शर्मा, कुशल कुमार, करतार सिंह और कपिल देव ने जज की भूमिका अदा की। विजेता टीम व उनके साथ आए प्रवक्ता अश्विनी गुलेरिया, मीनू कुमारी और राजीव कुमार को प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस प्रतियोगिता में रावमापा ज्वाली, गुगलाड़ा, भरमाड़, मैरा और हरसर के बच्चों की भागीदारी भी सराहनीय रही।
ये रहे मोजुद
इस मौके पर प्रेम सिंह, रीतू शर्मा, बबिता देवी, सविता ठाकुर, चैन सिंह, पूनम शर्मा, सतपाल, अनिल कुमार, सुआर अली, शशिपाल, रणजीत, रघुवीर सिंह, अंजलि राणा, ज्योति गुलेरिया, गोविंद लाबरा, सुनील शर्मा, जसविंद्र आदि मौजूद रहे।
