पलौहड़ा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

रिपब्लिक-डे परेड में हिस्सा लेकर लौटी छात्रा महिमा को किया सम्मानित

ज्वाली – अनिल छांगु

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में एनएसएस कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह पठानिया ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर स्कूल की जमा दो की छात्रा महिमा को शिमला में परेड का हिस्सा बनने पर सम्मानित किया गया।

एनएसएस प्रभारी एवं प्रवक्ता मीना एवं प्रवक्ता चैन सिंह शर्मा ने बताया कि यह शिविर सात दिन चलेगा और इसमें एनएसएस वॉलंटियर विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा बनेंगे।

इसमें मुख्य तौर पर नजदीकी गांवों में लोगों को साफ-सफाई, पॉलीथीन हटाने और अन्य समाजसेवी कार्यों के संदर्भ में जागरूक किया जाएगा।

स्कूल प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह पठानियां ने बताया कि समाज सेवा की भावना से ही विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना विकसित होती है। इसलिए हर व्यक्ति को समाजसेवा में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...