पलासला मे मनाया गया स्वच्छता सप्ताह दिवस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

आज ग्राम पंचायत पलासला मे स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत पलासला के प्रधान जगतराम संख्यान ने की उन्होंने पंचायत वासियों को स्वच्छ पंचायत व.अपने आसपास के पेयजल स्रोतों ,रास्तों, की सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए लोगों से आह्वान किया ।व आज ग्राम पंचायत पलासला के नजदीक साफ सफाई की गई ।

जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अहम भूमिका निभाई ।इसमें मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूह सदस्य ममता शर्मा ,महिला मंडल पलासला की प्रधान भावना शर्मा आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा, व पंचायत प्रतिनिधि, 5 वार्डों के मेंबर व पंचायत के उपप्रधान पुष्पराज , व लगभग 30 लोगों ने अहम भूमिका निभाई ,ग्राम पंचायत पलासला के प्रधान जगतराम संख्या ने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता सप्ताह मे सभी अपनी अहम भूमिका निभाए।

प्रधान द्वारा इस सप्ताह में जो भी कार्य किए जाएंगे उसकी रूपरेखा तैयार की गई। ताकि सभी गांवो में जाकर साफ सफाई का कार्य किया जा सके ।इस बारे मे विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...