
बैजनाथ- बर्फू
जिला कांगड़ा के बैजनाथ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बंडियां में पर्वतीय महिला अधिकार मंच ने सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाया। इसमें 11 पंचायतों की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। इसमें महिलाओं ने गीत गाकर सावित्रीबाई फुले को याद किया जोकि एक क्रांतिकारी समाज सुधारक थी।
सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम शिक्षिका थी! जिन्होंने महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने में निरंतर प्रयास किये ! यदि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष नहीं किया होता तो आज भी महिलाएं अशिक्षित होती ! महिलाओं ने उनके इन प्रयासों को बार-बार नमन किया और अपने आप को शिक्षित होने के लिए उनका धन्यवाद किया!
विमला विश्वप्रेमी द्वारा महिला सहभागियों को उनके अधिकारों के बारे में भी जागृत किया! साथ ही उन्हें ईश्रम , छात्रवृति और प्राकृतिक खेती के साथ अपनी आजीविका कैसे कमाए जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
इस समरोह मे पर्वतीय महिला अधिकार मंच के संयोजिका : विमला विश्व प्रेमी व कार्यकारणी सदस्य : नानकी भारद्वाज, मीना कुमारी, सीमा कुमारी, सकीना देवी, ममता देवी, प्रोमिला देवी, सरला देवी, सीमा देवी व लता देवी अन्य उपस्थित रहे!
